Hub Python Library documentation
उपयोग मार्गदर्शिकाएँ
उपयोग मार्गदर्शिकाएँ
इस अनुभाग में आपको व्यावहारिक मार्गदर्शिकाएँ मिलेंगी, जो किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में आपकी सहायता करेंगी।
इन मार्गदर्शिकाओं के माध्यम से आप सीखेंगे कि huggingface_hub का उपयोग करके वास्तविक समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए:
Hub पर Repository कैसे बनाएं, उसे कॉन्फ़िगर कैसे करें और उसके साथ कैसे कार्य करें।
Hub से फ़ाइलें या पूरी Repository कैसे डाउनलोड करें।
फ़ाइल या फ़ोल्डर कैसे अपलोड करें और Hub पर मौजूद Repository में बदलाव कैसे करें।
200k+ सार्वजनिक Models, Datasets और Spaces में प्रभावी ढंग से खोज कैसे करें।
Python के file interface के समान सुविधाजनक इंटरफ़ेस के माध्यम से Hub के साथ कैसे कार्य करें।
Hugging Face Inference Providers का उपयोग करके अनुमान (predictions) कैसे प्राप्त करें।
Community Tab में Discussions और Pull Requests के साथ कैसे कार्य करें।
प्रोग्रामेटिक तरीके से Collections कैसे बनाएं।
Cache प्रणाली कैसे काम करती है और इसका लाभ कैसे उठाया जाए।
Model Cards कैसे बनाएं और उन्हें साझा कैसे करें।
अपने Space के hardware और configuration का प्रबंधन कैसे करें।
किसी library को Hub के साथ एकीकृत करने का क्या अर्थ है और यह कैसे किया जाए।
Webhooks प्राप्त करने के लिए Server कैसे बनाएं और उसे Space के रूप में कैसे deploy करें।
Hugging Face infrastructure पर compute Jobs कैसे चलाएँ, उनका प्रबंधन कैसे करें और उपयुक्त hardware कैसे चुनें।